दुनिया मे तीन ही कंपनियों हे जो GPU के Chipset को विकसित करती है। वो है Nvidia,AMD और Intel. Intel अभी मार्केट में नया है। Chipset के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आप लोगों ने देखा होगा कि ग्राफिक कार्ड का नामकरण बहुत बड़ा होता है। उदाहरण के लिए, हम Gigabyte Nvidia GeForce GTX 1660 Ti को लेंगे। इसमें Gigabyte उस कंपनी का नाम है, जिसने इस कार्ड को Nvidia के चिपसेट पर बनाया है। Nvidia के चिपसेट पर बनाया गया ग्राफिक कार्ड होने के कारण इसमें GeForce सबब्रांड लिखा गया है। अगर यह AMD के चिपसेट पर बनाया जाता, तो यहां Radeon लिखा जाता, जो कि AMD का सबब्रांड नाम है।

“GTX” जो है, उसे performance naming convention/suffix कहा जाता है। GTX, RTX और RX ये तीन प्रमुख performance suffix हैं, जिनमें से GTX और RTX को Nvidia द्वारा डेवलप किया गया है, जबकि RX को AMD द्वारा डेवलप किया गया है। इनके बारे में हम विस्तार से आगे बढ़ेंगे।
उदाहरण के तौर पर, GeForce GTX 1660 Ti में “16” ग्राफ़िक कार्ड की जनरेशन (पीढ़ी) को दर्शाता है।
आखिरी में आने वाला अक्षर “Ti” एक एक्स्ट्रा फीचर सफ़िक्स कहलाता है जो एक्स्ट्रा फीचर्स दर्शाता है। “Ti” की जगह Super, OC, XTX, XT हो सकता है, जिसके बारे में हम विस्तार से नीचे पढ़ेंगे।
GeForce & Radeon
जीफोर्स और रेडियन कुछ नहीं बल्कि चिपसेट बनाने वाली कंपनियों के ब्रांड नाम हैं, ताकि पता चल सके कि किस कंपनी का चिपसेट या ग्राफिक कार्ड है। जीफोर्स एनवीडिया को दर्शाता है, जबकि रेडियन एएमडी को दर्शाता है।
GT,GTX,RTX,RX
GT का मतलब Giga Texel होता है, जबकि GTX का मतलब Giga Texel Shader eXtreme होता है। GTX ग्राफिक कार्ड का अपग्रेडेड वर्जन RTX है।
RX (AMD)
और RX का मतलब Radeon Xtreme होता है, जो कि AMD की ग्राफिक्स रेंडर करने की तकनीक है।
Ti, Super, XTX, XT
Ti (Titanium, Nvidia) – रिलीज़ मॉडल में से जो हाई परफॉर्मेंस वाला वेरिएंट होता है, उसके लिए यह शब्द इस्तेमाल किया जाता है। उदाहरण: GeForce RTX 4070 Ti।
Super (Nvidia) – कुछ अपग्रेडेशन के साथ रिलीज़ किया गया वर्जन। उदाहरण: RTX 4070 Super।
XT (AMD) – हाई-परफॉर्मेंस वर्जन। उदाहरण: RX 7800 XT
XTX (AMD) – रिलीज़ किए गए वर्जन में से सबसे ज्यादा परफॉर्मेंस वाला ग्राफिक कार्ड, इसे फ्लैगशिप भी कहा जाता है। उदाहरण: RX 7900 XTX।
OC – पहले से ही हाई परफॉर्मेंस के लिए ओवरक्लॉक किया गया GPU।
PRO – वर्कस्टेशन/प्रोफेशनल GPU। उदाहरण: Radeon Pro W6800।
FE (Founders Edition) – खुद चिपसेट बनाने वाली कंपनी ने सुझाया हुआ या बनाया हुआ GPU।
MX – लो-पावर GPU, अल्ट्राबुक्स के लिए। उदाहरण: MX450।
M – मोबाइल/लैपटॉप GPU वर्जन। उदाहरण: RX 6800M।
G – इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स वाले AMD CPUs (उदाहरण: Ryzen 5 5600G)।